फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लिए अति महत्वपूर्ण समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीन कर भागे लडक़े, 100 नंबर पर नहीं उठाया किसी ने फोन
विज्ञापन

9 बार युवकों का पीछा करने वाले युवक ने कंट्रोल रुम में फोन
फोटो संख्या-55
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेहरु गार्डन कालोनी में रविवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे एक महिला से तीन बाइक सवार युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। कुछ युवकों ने इनका पीछा भी किया और 100 नंबर पर फोन भी किया। लेकिन किसी ने कंट्रोल रुम पर फोन नहीं उठाया। जिससे एक बार फिर इस इमरजेंसी सेवा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
युवकों का पीछा कर रहे युवा राजू डोहर ने बताया कि सोमवार सांय करीब साढ़े आठ बजे नेहरु गार्डन कालोनी में एक महिला से तीन बाइक सवार युवा मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उनका पीछा किया। लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। इसी बीच उसने 9 बार कंट्रोल रुम में 100 नंबर पर फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसका फायदा उठाकर युवक भागने में कामयाब रहे। राजू ने बताया कि युवक नेहरु गार्डन से जाट स्कूल की ओर, वहां से रेलवे फाटक करनाल रोड से सुभाष नगर से होते हुए अनाज मंडी की ओर फरार हो गए। इसी बीच रास्ते में वह लगातार कंट्रोल रुम पर फोन करता रहा। लेकिन किसी ने नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुकी है 100 नंबर पर फोन ना उठाने की घटना:-इससे पूर्व भी 100 नंबर पर फोन ना उठाए जाने की बातें सामने आ चुकी हैं। लेकिन ना तो पुलिस कर्मचारी और ना ही पुलिस अधिकारी कंट्रोल रुम में फोन ना उठाने की बात को गंभीरता से ले रहे। घटना का पता चलने पर अमर उजाला कार्यालय से भी एक बार 100 नंबर पर फोन करके बात करनी चाही तो किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें