एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 50 हजार, केस दर्ज
कैथल। पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि गत 9 सितंबर को वह एचडीएफसी के एटीएम में पैसे निकलवाने गया था। यहां पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में 50548 रुपये निकाल लिए। एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।