कैथल। अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई को गांव से अज्ञात आरोपी उसकी 37 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। एएसआई मनोज कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
दूसरे मामले में तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच जून को अज्ञात आरोपियों ने गांव से ही उसकी 35 वर्षीय पत्नी व 13 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई राजबीर सिंह को मामले की जांच सौंपी है। एक अन्य मामले में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 जून को गांव तारागढ़ निवासी दीपक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई रामनिवास को मामले की जांच सौंपी है।