फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा कर्मचारी आयोग के तहत रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम युवक से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव डोहर निवासी दिनेश कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर डाकखाना से एक रजिस्ट्री आई थी। उसमें एक पत्र लिखकर भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि यह पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बस परिचालक नियुक्ति के संदर्भ में मुख्यालय पंचकुला से जारी किया है। 26 अप्रैल को उच्च न्यायालय ने 27 परिचालकों को हरियाणा रोडवेज से स्थाई रूप से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्र में यह भी लिखा था कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को न्यायालय ने स्थाई भर्ती करने का आदेश दिया है। इसके तहत बोर्ड ने उन आवेदनकर्ताओं को अवसर प्रदान किया है, जिन्होंने विगत वर्ष हड़ताल के दौरान परिचालकों के लिए आवेदन किया था, क्योंकि चुनाव आयोग ने देश में आचार संहिता लागू कर दी है। ऐसी स्थिति में नई भर्ती की घोषणा न कर विभाग ने पूर्व में आवेदित उम्मीदवारों से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि पत्र में अपील की गई थी कि विभाग को अपने दस्तावेजों की सही जानकारी देकर जांच मे सहयोग करें। बाद में उसके पास फोन आया कि उसका काम हो गया है और नौकरी लग चुकी है। फोन पर खाता नंबर व आईएफएससी कोड देकर आरोपी ने उसमें 50 हजार रुपये डलवाने की बात कही और उसने रुपये उस खाते में डलवा दिए। कुछ देर बाद उसके पास व्हाट्सएप पर मेसेज आया कि उसका ज्वाइनिंग लेटर देख ले। कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया कि वह खाते में 37 हजार रुपये और डलवाए। बार-बार पैसे मांगने पर उसे शक हुआ और उसने पंचकुला से इस बारे में जानकारी ली। वहां से पता चला कि विभाग से किसी प्रकार को कोई लेटर नहीं भेजा गया और यह लेटर फर्जी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूछताछ के बद उसे पता चला है कि खाता धारक का नाम सुरेश सिंह है। एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें