फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की पीजीआई ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पाई में गांव सिसमौर मोड़ के निकट सड़क हादसे में घायल महिला की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। हादसे में महिला के पुत्र को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

गांव मालखेड़ी निवासी सन्नी देव ने बताया कि 5 जून को वह अपनी माता बेदो देवी को बाइक पर बैठाकर गांव बाकल में जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे गांव पाई के निकट एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मैं व मेरी मां घायल हो गए। एक बार कार रोकने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बाद में वह अपनी मां को जिला अस्पताल लेकर गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई ले जाते समय ही उसकी मां की मौत हो गई। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसे भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

पूंडरी एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें