अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, केस दर्ज
कैथल। गांव गढ़ी नजीर में पूर्व सरपंच रवि कुमार के घर में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एएसआई रमेश चंद की शिकायत पर पूर्व सरपंच रवि कुमार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई रमेश चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व सरपंच पंजाब बॉर्डर पर अंग्रेजी व देशी शराब का अवैध रूप से ठेका चला रहा है। सूचना मिलने पर वे ईएएसआई दलबीर ड्क्षसह, सिपाही राजेंद्र ड्क्षसह, सिपाही बहादुर ड्क्षसह, के साथ पूर्व सरपंच रवि कुमार के मकान पर पहुंचे और मकान के बाहर रविकुमार खड़ा मिल गया। जब रविकुमार को कहा कि उसके घर की तलाशी लेनी है तो आरोपी ने अपने भतीजे गुरमन व उसके साथ 3 लड़के और उन्होंने मिलकर उनसे हाथापाई की और अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद आरोपी घर पर पड़ी सारी शराब पंजाब की ओर लेकर फरार हो गए। एएसआई भीम ड्क्षसह, ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।