फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी ने लगाई घर में सेंध, आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी ने लगाई घर में सेंध, आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर फरार
विज्ञापन

पुलिस ने एक ही दिन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा, सामान बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक नौकरानी ने घर में सेंध लगाकर शनिवार को आभूषण सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गई। पुलिस ने महिला को एक ही दिन में गिरफ्तार करके सामान बरामद करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल में भेज दिया।
पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक सिविल लाईन सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की अगुवाई में एसआई रनबीर सिंह द्वारा थाना महिला की लेडी एसपीओ गीता रानी को अपनी टीम में शामिल कर आरोपित महिला नीलम निवासी टीक को गिरफ्तार कर किया गया है। सेक्टर 20 हुडा निवासी गौरव गोयल की शिकायत अनुसार एक दिसंबर की सुबह करीब 8:30 बजे उनके घर पर काम करने वाली उपरोक्त महिला काम करने आई तो वह घर से बाहर आसपास क्षेत्र में टहलने लगा। कुछ समय बाद वह मकान में पहुंचा तो घर पर काम करने वाली महिला घर की सफाई करके जा चुकी थी। जब उसने ड्रेसिंग रूम की दराज संभाली तो वहां रखी सोने की लेडिज चेन, चांदी की चुटकी तथा लेडिज रिस्ट वाच गायब मिली। सब इंस्पेक्टर रनबीर सिंह की टीम ने आरोपी महिला की निशानदेही पर उसके कब्जा से करीब 75 हजार रुपये मूल्य की संपूर्ण चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव टीक में लगे टावर से रात के समय सेल चोरी मामले में थाना सदर पुलिस के एचसी सुरेश ने आरोपी बलिंद्र निवासी सिंघपुरा जिला जींद, सुशील निवासी रोहतक हाल वासी लाखन माजरा तथा मोनू व दास उर्फ अली दोनों निवासी भिवानी रोड जींद को गिरफ्तार किया गया है। निंशा कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर प्रदीप कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें