सड़क हादसे में अविवाहित की मौत, दो घायल
फोटो नंबर-12,13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को ढांड के गांव बरोट के पास बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई व दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बरोट निवासी नैनपाल ने शिकायत में बताया कि रवींद्र्र सुबह करीब आठ बजे गांव के ही दो युवकों के साथ काम के लिए घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। गांव से महज दूरी पर गांव टीक की तरफ से आ रहे गांव रसुलपुर के ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे रवींद्र के सिर में गहरी चोटें आईं। जहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश व सतनाम भी घायल हो गए। राकेश की हालत गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मौत के बाद जीवित होने की आस लगाए रहे परिजन-दुर्घटना में युवक की मौत हो जाने के बाद भी परिजनों को किसी ना किसी तरह उम्मीद थी कि उनका बेटा जीवित हो जाएगा। जैसे ही शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया तो परिजनों व अन्य लोगों का वहां तांता लग गया। डॉक्टरों की गैर मौजूदगी में परिजनों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी और आस जताई कि उनका बेटा जीवित हो जाएगा। लेकिन वह जीवित नहीं हो पाया।