चार सटोरिए गिरफ्तार, आठ हजार से ज्यादा नकदी बरामद
कैथल। पुलिस ने चार सटोरियों को काबू कर 8 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 के सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार व एएसआई रमेश कुमार की टीम द्वारा सायंकालीन गश्त के दौरान सिरटा रोड बाईपास से पंकज निवासी अर्जुन नगर कैथल को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू करते हुए उसके कब्जे से 4140 रुपये सट्टा राशी बरामद की गई। सीआईए-1 की उपरोक्त टीम द्वारा इससे पूर्व एक अन्य मामले में दोपहर के समय मेन रोड सरकारी स्कूल सीवन के नजदीक रेड मारते हुए आरोपी हर्ष जीव उर्फ विक्की निवासी सीवन को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया गया, जिसके कब्जे से 390 रुपये सट्टा राशी बरामद हुई। सीआईए-टू पुलिस के हेड कांस्टेबल जसमेर सिंह व एचसी रामपाल की टीम द्वारा सायंकालीन गश्त के दौरान सिरटा रोड दशमेश डायरी के सामने दबिश देकर आरोपी सुनील निवासी सनियाना थाना भूना हाल किराएदार सिरटा रोड को काबू किया गया। इसी प्रकार से अग्रवाल धर्मशाला पूंडरी के सामने सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी सुमन कुमार निवासी पूंडरी को काबू किया गया।