फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुंढवा से लाखों रुपये के दुधारू पशु चोरी, पीड़ित ने दी पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढुंढवा से दुधारू पशु चोरी
विज्ञापन

फोटो नंबर-59
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। उपमंडल के गांव ढुंढवा से शुक्रवार देर रात्रि लाखों रुपये की दो दुधारू भैंस व एक कटड़ा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव में घटित पशु चोरी के इस मामले को लेकर गांव के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस स्टेशन में लिखित तौर पर शिकायत भी दी।
पशुपालक दरबारा सिंह के साथ पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि अजय कुमार, पूर्व सरपंच रमेश कुमार, बजिंद्र सिंह, शमशेर सिंह, जिया लाल, कैप्टन तेलू राम, धर्मपाल, लीला राम डेयरी वाला, मनीष, दीपू व नरेश ने बताया कि घटना रात्रि करीब 1 बजे की है। उन्होंने बताया कि पशुपालक दरबारा राम अपनी पशुशाला के पास ही सोया हुआ था। रात्रि इसी समय गांव के कुछ युवा खेत आदि में कार्य करके जब घर वापिस आ रहे थे तो उस समय उन्होंने देखा कि एक वाहन में दरबारा सिंह की पशुशाला से भैंसों को वाहन में लादा जा रहा था। मामले को देख उन्होंने शोर मचाया तथा पशु चोर वाहन को ले भागे। दरबारा सिंह ने बताया कि जब उसकी नींद खुली तो उसकी पशुशाला का मुख्य द्वार खुला था जिसमें से दो दुधारू भैंसों के साथ एक भैंस का नवजात कटड़ा भी गायब थे। उसने बाहर देखा तो करीब 100 मीटर की दूरी पर भैंसों से भरा एक फोरव्हीलर उसके पशुओं को उठा ले जा रहा था। उसने वाहन का पीछा करने का प्रयास भी किया मगर दूरी अधिक होने तथा उसके पैदल होने के चलते अज्ञात चोर उसके पशुओं को चुरा ले गए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में रात्रि करीब डेढ़ बजे पुलिस स्टेशन में फोन पर जानकारी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामकिशन बैरागी ने बताया कि गांव ढुंढवा में पशु चोरी किए जाने की लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा दी गई है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें