पूर्व सरपंच सहित 23 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी बिल बनाकर पंचायत के पैसे हड़पने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विकास कार्यों के फर्जी बिल तैयार कर पैसे हड़पने के आरोप में गांव थेह नेवल के पूर्व सरपंच व पंचों सहित 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कागजों में जो विकास कार्य दिखाए गए वे हुए ही नहीं, जबकि पंचायत सदस्य दुकानदारों के साथ मिलकर फर्जी बिल तैयार करते रहे।
गुहला खंड के गांव थेहनेवल निवासी सरदुल सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 से 2015 तक महिला रामरति गांव की सरपंच थी। जिसने अपने पति, पंच, ग्राम सचिव व कई फर्म संचालकों के साथ मिलकर विकास कार्यों के फर्जी बिल तैयार किए और गांव के विकास के लिए आने वाले पैसों को हड़प लिया। आरोप है कि सभी बिल अलग-अलग तारीखों के बनाए गए हैं। जिसमें सरपंच, उसका पति, पंच, ग्राम सचिव, दुकानदार सभी शामिल हैं।
गांव थेह नेवल की पूर्व सरपंच रामरति, सरपंच के पति रमेश कुमार, पूर्व पंच कुलवंत सिंह, सरूप सिंह, राजकुमार, पतासो देवी, कमलेश, मेहर चंद, बेबी देवी, थेह नेवल के ग्राम सचिव राजेश दहिया, मेसर्र्स भारती ट्रेडिंग कंपनी, मेसर्र्स दुर्गा मिल स्टोर, मेसर्स हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स वर्क्स, भागल निवासी कृष्ण कुमार, सड़कपुर निवासी दर्शन सिंह, मेसर्स जगदंबा इंटरप्राइज गुलशन गुप्ता, मेसर्स पवन कुमार बीकेओ भूना, मेसर्स शिवालिक सीमेंट एंड स्टील कंपनी चीका, मेसर्स शंकर बिल्डिंग सर्विस, मेसर्स तरसेम ब्रदर्स चीका, मेसर्र्स गणेश टाइल इंडस्ट्री, गांव थेह नेवल निवासी बलदेव सिंह व गुरदेव सिंह। चीका थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रमेश चंद्र को सौंप दी है।