फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की शिकायत पर पति, सास व ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास व भ्रूण हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके सास, ससुर व पति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व भ्रूण हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांबली की एक महिला ने कहा कि उसने 24 अप्रैल 2017 को उसके पति राहुल पुत्र सुरेश, सुदेश पुत्र रामसरूप व कमला पत्नी सुरेश कुमार निवासी सांच के खिलाफ पूंडरी पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और वहां इस मामले को लेकर पंचायत ने समय मांग लिया।
विज्ञापन

2 मई 2017 को फिर से थाने में पंचायत हुई और उसके ससुर ने महिला को बेटी मानकर उसे खुश रखने के वादा किया और अपने साथ ले गए। महिला का आरोप है कि एक दो दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद उसका ससुर रिवाल्वर की नोक पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा, लेकिन जब इसमें सफलता नहीं मिली तो 12 मई 2017 को उपरोक्त दोषियों ने महिला की डंडो से पिटाई की तथा पेट पर मुक्के मारकर उसके पेट में पल रहे भ्रूण की हत्या करने की साजिश की। महिला का कहना है कि मारपीट से जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पति राहुल ने उसे कैथल के एक अस्पताल में दाखिल कराकर भाग गया। उसके बाद राहुल का मामा गुरुदेव महिला को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर वापस उसे ससुराल छोड़ आया। आरोप है कि 15 मई को फिर से उसके ससुर ने रात दो बजे उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। महिला ने जब पूरे गांव को एकत्रित करके उन्हें बदनाम करने की बात कही तो अगली सुबह महिला के ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया तथा खुद भी अपने मकान पर ताला जड़कर वहां से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि जाते-जाते वे उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के सास, ससुर व पति के खिलाफ 323, 498ए, 379ए, 376, 511, 506, 34 आई.पी.सी.के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें