फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में किराये पर लिए सात कमरे, रात को 8 कमरों से एलईडी चोरी कर फरार हुए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में किराये पर लिए सात कमरे, रात को 8 कमरों से एलईडी चोरी कर फरार हुए युवक
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत
फोटो संख्या-43
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां पुराने बस अड्डे के निकट स्थित एक होटल में अज्ञात युवक ने सात कमरे बुक करवाए और रात को सात एलईडी चोरी कर फरार हो गया। होटल मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मालिक मयंक गुप्ता ने बताया कि गत 29 नवंबर की सांय करीब 5.30 बजे एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम कैलाश निवासी झारखंड बताया और होटल में 7 कमरे बुक करवाए। उसने बताया था कि उसके साथी सुबह या रात को ही होटल में आएंगे और रूकेंगे। कमरे बुक करवाने के लिए उसने अपना आईडी प्रूफ एवं 2000 रुपये एडवांस के तौर पर रिसेप्शन पर जमा करवाए थे। इसके बाद होटल मैनेजर ने उस व्यक्ति को सभी 7 कमरों की चाबी सौंप दी। इसके बाद इस युवक ने कमरे में ही खाना मंगवाकर खाना खाया था। इसके बाद चोर ने सुबह होने से पहले ही करीब 4 बजे सभी 7 कमरों से एलईडीटीवी उतारे लिए। एक कमरा खुला था। इसमें से भी वह एलईडी उतारकर ले गया। इस प्रकार आरोपी 8 कमरों से एलईडी उताकर फरार हो गया। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने भी होटल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें