फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापुलर व्यापारियों से साढ़े आठ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर हाईवे पर बदमाशों ने पापुलर व्यापारियों से करीब साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी लूट ली। इससे पूर्व भी बदमाश इसी स्थान पर कई ट्रक चालकों व ग्रामीणों से लूटपाट कर चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के पिमोड़ा कवाल निवासी हाजी गुफरान पापुलर व्यापारी है। बृहस्पतिवार को वह अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में पापुलर लेकर बेचने के लिए गया था। देर रात गुफरान साथियों के साथ लौट रहा था। जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित साखन नहर के समीप पहुंचा तो अचानक खेतों से निकलकर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने गुफरान समेत अन्य लोगों को तमंचे से आतंकित करते हुए करीब साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए लूट की तहरीर लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित सहारनपुर एसएसपी के पास जाने की बात कहकर लौट गए। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि साखन नहर के समीप पापुलर व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना संदिग्ध है। सूचना मिलते ही वह पुुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां ट्रैक्टर ट्राली की टूल से पौने तीन लाख रुपये बरामद हुए जिन्हें उक्त लोगों को सौंप दिए गए थे। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। करीब एक माह पूर्व भी बदमाशों से इसी स्थान पर कई ट्रक चालकों समेत ग्रामीण शुभम, नरेश कुमार, राहुल त्यागी आदि के साथ मारपीट करते हुए लाखों रुपये की लूट की थी। इस मामले में भी पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया था, जबकि एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने यह माना था कि साखन नहर के समीप मिलन ढाबा पर लोगों के साथ मारपीट कर नगदी लूटी गई थी। 22 नवंबर को भी इसी स्थान पर कार सवार चार बदमाशों ने देहरादून से दिल्ली जा रही रोडवेज बस को रोककर उसमें लूट का प्रयास किया था, लेकिन पीछे से आई दूसरी रोडवेज बस को देखकर बदमाश बस की चाबी निकालकर फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी होने से भी पुलिस ने साफ इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें