फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी व छीना-झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी व छीना-झपटी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। चोरी व जबरन छीना-झपटी के 2 अलग-अलग मामलों वांछित दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा टैब व जबरन छीनी गई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि चौकी क्योड़क पुलिस के हैडकांस्टेबल बिरेंद्र द्वारा करीब 24 वर्षीय आरोपी सन्नी निवासी क्योड़क को काबु किया गया, जिसके कब्जे से टैब बरामद कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि नीलम युनिवसटी में एलएलबी के विद्यार्थी जतिन निवासी विरमानी की 8 दिसंबर 2017 का दोहपर बाद यूनिवर्सिटी में से टैब चोरी हो गया था।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में चौकी पूंडरी प्रभारी सबइंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश की टीम द्वारा गश्त दौरान फरल चौंक पूंडरी से आरोपी अश्विनी उर्फ विजय निवासी पिलनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता महावीर (मोन) निवासी पिलनी से जबरन छीनी गई उसकी बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी द्वारा 6 मार्च की शाम महावीर से यह कार छीनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें