फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताडना से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस ने मृतक महिला की भाई की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव फरल निवासी रोहित ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन सोनिया की शादी करीब पांच साल पहले गांव करोड़ा निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उसकी सास उसकी बहन को दहेज प्रताड़ित करते थे। दहेज न लाने पर उसकी बहन के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। 13 अगस्त को उसकी बहन ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति संदीप व सास सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें