फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौच करने से रोकने पर हमला करने के आरोपी 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौच करने से रोकने पर हमला करने के आरोपी 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। रात के समय गली में शराब के नशे में गाली गलौच कर रहे युवकों को रोकने की रंजिशन बुजुर्ग दंपति पर कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। उनके कब्जे से 3 डंडे बरामद कर किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर कैथल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक किताब सिंह की टीम द्वारा 21 से 26 वर्ष साल के 5 आरोपी महीपाल, काला उर्फ संदीप, काला, बलिंद्र और संदीप उर्फ सिप्पी पुत्र शमशेर निवासी गुहणा को काबू किया है। इस मामले में गुहणा निवासी करीब 78 वर्षीय दरिया के बयान पर थाना सदर में दर्ज मामले अनुसार 15 जुलाई की शाम वह अपनी पत्नी तथा लड़कों सहित अपने घर के सामने बैठे हुए थे। कुछ देर बाद गली में कुछ युवक शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। जब बुजुर्ग ने उन्हें गाली-गलौच करने से रोका, तो उस समय सभी चले गए। लेकिन करीब आधे घंटे बाद लाठी, डंडों से लैस होकर वापिस आए, और उन पर हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता दरिया व उसकी पत्नी को काफी चोर्टें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें