चोरों ने तीन जगहों से नकदी समेत समेटा सामान
कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर करियाना दुकान से साबुन, चीनी, नकदी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। चोरी के पहले मामले में चोर बालाजी नगर स्थित दुकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। शहर पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी रामकुमार ने बताया कि एक जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान से 180 किलो चीनी, 160 किलो साबुन व करीब दस हजार से अधिक रुपये चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव प्यौदा निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान से इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी मंगल राम ने बताया कि एक जनवरी की रात को चोर उसके गोदाम से चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल बलजौर ने बताया कि पुलिस ने अमित उर्फ मिठा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।