महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दो युवकों पर कलायत पुलिस ने केस दर्ज किया
कैथल। कलायत के गांव में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह वह घर के बाहर झाड़ु लगा रही थी। तभी एक युवक हरपाल ने उसको पकड़ कर वहां पर घर के कमरे में लग गया। जिसके साथ एक अन्य सतबीर सिंह भी था। जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाने पर वहां आस-पास के लोग आ गए ओर आरोपी मौके से फरार हो गए।
एएसआई कुलदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरपाल व सतबीर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।