दो सड़क हादसों में तीन घायल
कैथल। दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में आदर्श नगर निवासी संक्षक भारद्वाज ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को वह ओर दोस्त लक्ष्य स्कूटी पर अंबाला रोड पर से जा रहे थे। एक कार चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वह और लक्ष्य घायल हो गए। एसआई साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में तितरम पुलिस को दी शिकायत में गांव प्यौदा निवासी राजा राम ने बताया कि 31 जुलाई को एक कार चालक ने उसकी दुकान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल बलिन्द्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।