फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, दो भैंस व चाय की दुकान से खोया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जगहों से चोरों ने समेटा नकदी समेत सामान
विज्ञापन


कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, दो भैंस व चाय की दुकान से खोया व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज लिया है। पहले मामले में बाबा छोटू राम सीवन में रहने वाली टीनू माई ने सीवन पुलिस को शिकायत में बताया कि पांच अक्टूबर को वह अपने घर को ताला लगाकर अपने गुरु के घर में चली गई थी। सुबह जब वह मकान पर आई तो मकान के अंदर ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव पिलनी निवासी उर्मिला ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि 5 अक्टूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से उसकी 2 भैंसे चुराकर ले गया। दोनों भैंसों की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले गुहला निवासी रमन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि छह अक्टूबर की रात को चोर उसके चाय के दुकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चुराकर ले गए। रमन ने बताया कि इससे पहले 28 सितंबर की रात को भी चोर उसकी दुकान से सामान चुराकर ले गए थे। लेकिन उस समय उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। अब दूसरी बार उसकी दुकान में चोरी हुई है। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें