पांच जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ
दो दुकानों के तोड़े ताले, दो मोटरसाइकिल और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी
कैथल। चोरी के पांच मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल, 40 हजार नकदी व दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
पहले मामले में कलायत पुलिस को दी शिकायत में जींद के नरवाना निवासी महाबीर ने बताया कि वह 20 जुलाई को गांव मटौर के एक मंदिर में आया हुआ था। वहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-18 निवासी रविन्द्र कुमार 6 अगस्त को बस स्टैंड से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीसरे मामले में शिव नगर चंदाना रोड कैथल निवासी दलबीर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को चंदाना रोड स्थित उसकी दुकान से 40 हजार रुपये चोरी कर ले गया। एसआई बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चौथे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव बाकल निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि 9 अगस्त की रात को चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये नकदी, 20 पैकेट बीड़ी, 7 पैकेट नमकीन व घी चोरी कर लिया। हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर बाकल निवासी मोनू व अंकुश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पांचवें मामले में चीका निवासी राखा सिंह ने बताया कि बस अड्डा भूसला पर उसकी दुकान है। चोर 10 अगस्त की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर बैट्री, जूसर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।