फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का पूर्व विधायक बता कर ठगे नौ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब का पूर्व विधायक बताकर ठगे नौ लाख
विज्ञापन

चीका निवासी एक व्यक्ति ने लगाया नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने पंजाब का पूर्व विधायक बताने वाले बृजलाल गोयल नामक व्यक्ति के खिलाफ एक व्यक्ति को नौकरी दिलवाने के नाम पर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी चांद राम ने बताया कि खुद को पंजाब का पूर्व विधायक बताने वाला सेक्टर 20 पीजीआई सोसायटी पंचकूला निवासी बृजलाल गोयल ने उसके रिश्तेदार व परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक मई 2017 को उससे चीका में 9 लाख रुपये लिए थे। लेकिन आरोपी पूर्व विधायक ने उसके रिश्तेदार को न तो नौकरी लगवाई और न ही उसके पैसे लौटाए। जिस पर उसने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी उसे कभी हरियाणा विधानसभा में तो कभी हरियाणा के मंत्रियों के पास लेकर जाता था और ऐसा बताता था कि वह पंजाब के समाना से विधायक रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ चीका ने कहा कि यह पता चला है कि आरोपी कभी विधायक नहीं रहा। लेकिन पुलिस जांच कर रही है कि सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें