फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में 9 दुकानों में सेंध लगाने के आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौ दुकानों में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार
फोटो संख्या-9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कांगथली और नरवानियां बिल्डिंग के आसपास की नौ दुकानों में चोरी कर चुके हैं।
एसपी ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में हैड कांस्टेबल प्रदीप की टीम 13 जनवरी को कांगथली बस स्टैंड स्थित कोहिनूर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी की जांच कर रही थी। पुलिस ने 10 फरवरी को जांच के दौरान ढांड चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार आती दिखी, जिसे रुकवाकर पूछताछ की गई और शक होने पर गाड़ी में सवार चार आरोपियों को उपरोक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान हरदीप उर्फ मेहरु, सुशील उर्फ बरवाल व गोबिंद के रूप में हुई है, ये सभी सफीदों जिला जींद के निवासी है। वहीं, एक अन्य आरोपी संदीप निवासी शिकारपुर यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी हरदीप व सुशील बेरवाल द्वारा अपने सफीदों निवासी साथी दीप उर्फ दीपक के साथ मिलकर नरवानियां बिल्ंिडग व आसपास की करीब कई दुकानों से ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जतिन गांधी की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया था। एसपी ने आगे बताया कि वारदातों में लिप्त तीसरे आरोपी दीपक निवासी सफीदों को सीआईए-टू पुलिस द्वारा 20 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसका 21 फरवरी को न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। सभी आरोपी स्मैक के नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें