फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट़्ठे से करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले पिता-पुत्र काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कठवाड़ ईंट भट्ठा के दफ्तर से लगभग 2 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हुए जिला नालंदा बिहार निवासी पिता-पुत्र को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला सोनीपत क्षेत्र से काबू किया।
आरोपियों ने चोरी की गई नकदी को बिहार में उनके ही परिवार की महिला के पास रखी बताई है। जिसकी बरामदगी के लिए दोनों आरोपियों का 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि सदर थाना के इंस्पेक्टर अमन बैनिवाल की अगुवाई में हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र की टीम ने 29 दिसंबर की सुबह जिला सोनीपत तहत गांव मढ़ौरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर रेड मारकर आरोपी शिवनाथ व उसके 28 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार निवासी जगदीशपुर तियारी जिला नालंदा बिहार को धारा 457, 380 तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 4020 रुपये नकदी व कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। गांव कठवाड स्थित एक ईंट भट्ठा मालिक युधिष्ठर की शिकायत अनुसार शिवनाथ, उसकी पत्नी व पुत्र उसके ईंट भट्ठे पर काम करते थे। जिन्हें 24 नवंबर को बिहार से अन्य मजदूर लाने के लिए किराये व खाना खर्च के 30 हजार रुपये नकदी दी गई थी। नकदी देने के दौरान अपने किसी काम से निकाले गए उसके पास रखे एक लाख 65 हजार रुपये पर आरोपियों की नजर पड़ गई। उन्होंने शाम के समय मौका देखकर नकदी चुरा ली और उसी रात पूरे परिवार सहित सभी आरोपी फरार हो गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि नकदी महिला आरोपी के पास थी जो नकदी लेकर बिहार फरार हो चुकी है। दोनों आरोपियों का न्यायालय से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

ईंट भट्ठे से करीब नकदी चोरी करने वाले पिता-पुत्र काबू
पुलिस ने दोनों आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया
फोटो नंबर- 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें