फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भांडा फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भांडा फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका/कैथल।
सीआईए वन कैथल की टीम ने बीती रात गांव भूंसला में एक मकान में छापा मार नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भांडा फोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी में 400 पेटी नकली शराब का जखीरा भी बरामद किया है। इस फैक्टरी में सस्ती शराब को उच्च क्वालिटी व मंहगी शराब की बोतलों में भरा जा रहा था। पुलिस की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मकान के अंदर से एक 12 बोर की बंदूक व कई कारतूस भी प्राप्त हुए हैं। चीका पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना चीका प्रभारी ने बताया की बीती रात सीआईए वन के प्रभारी महाबीर सिंह व चीका पुलिस ने मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर गांव भूंसला के एक मकान में छापा मारा। इस छापे में मकान से 400 पेटी नकली शराब, ब्रांडेड शराब की कंपनियों के स्टीकर, मंहगे ब्रांड की खाली बोतलों के अलावा एक 12 बोर की बंदूक व कई कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी सस्ती शराब को खाली बोतलों में भर कर उन बोतलों पर महंगे ब्रांडों की नकली सील और स्टीकर लगाकर पंजाब व हरियाणा में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि नकली शराब बेचे जाने से जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था वहीं आबकारी विभाग को भी भारी चूना लगाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि छापे के दौरान हल्दी जैसा एक पाउडर, सीलें, ढक्कन, लेवल व बोतलों के ढक्कनों को सील करने वाली मशीन भी बरामद हुई है।

पंजाब में बड़े स्तर पर होती थी सप्लाई
घटिया और नकली शराब को उच्च क्वालिटी की शराब की बोतलों में भरकर स्थानीय क्षेत्र के साथ साथ पंजाब में भी बड़े स्तर पर तस्करी कर भेजा जाता था। जानकारी के अनुसार हरियाणा की अपेक्षा पंजाब में शराब काफी महंगी है। जिसके चलते लोगों को कम रेट की शराब का झांसा देकर नकली व घटिया शराब परोस जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि नकली शराब बनाने के आरोपी बिट्टू हरनौली, जसपाल ठेकेदार, बिन्दा अरनौली, सुरेंद्र भागल, प्रदीप मित्तल अंबाला, कुल सहित छह-सात अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


95 पेटी अवैध शराब बरामद
गुहला-चीका (ब्यूरो)। चीका पुलिस ने शहीद उधम सिंह चौक पर से 95 पेटी अवैध शराब की पकड़ी है। पुलिस ने शराब की तस्करी कर उसे पंजाब की तरफ ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। चीका थाना में तैनात हवलादार जसबीर सिंह ने बताया कि ठेेकेदार राजा राम ने सूचना दी थी कि कुछ लोग एक गाड़ी में शराब भर कर उसे पंजाब की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर शहीद ऊधम सिंह चौक पर नाकाबंदी की गई। उसी समय वहां से गुजर ही एक स्कार्पियो गाड़ी को रुकवा कर जब तलाशी ली गई तो उसमें से अलग अलग ब्रांड की 95 बोतले अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गाड़ी में सवार समाना वासी राम लाल, नरेश व बेअंत सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें