जेल के अंदर दो मोबाइल फोन बरामद होने के कामले में आरोपी गिरफ्तार
एक किलो स्मैक तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला जेल में मिले दो मोबाइल फोन मामले में शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी एक किलोग्राम स्मैक तस्करी मामले में 10 वर्ष का कारावास काट रहा है। आरोपी से पुछताछ दौरान कारावास के अंदर फोन पहुंचाने की वारदात में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई। जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल रामकुमार ने आरोपी संदीप उर्फ संजू निवासी शास्त्रीनगर नरवाना जिला जींद को कैदी अधिनियम की धारा 42ए तहत गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि 16 मार्च 2015 को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई शमशेर ङ्क्षसह, जसवंत ङ्क्षसह, अनुप ङ्क्षसह, एचसी प्रदीप, मदन लाल, धर्म ङ्क्षसह व सिपाही नरेश की टीम ड्रेन पुल खरक पांडवा मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिल कि संदीप उर्फ संजू निवासी नरवाना बाहर से स्मैक लाकर आसपास क्षेत्र में बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान आरोपी को एक किलो स्मैक सहित काबू करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष कारावास का सजा सुनाई गई थी। एसपी ने बताया कि 30 जनवरी को डिप्टी सुपरीडेंट जेल सुरेद्र कुमार की अगुवाई में सहायक अधीक्षक सुमित पंवार के साथ मिलकर चलाए गए सर्च आप्रेशन के दौरान जेल के अंदर बने बैरक नंबर 5 के कमरे नंबरन 4 में कैदी संदीप उर्फ संजू निवासी नरवाना की पैट जेब से हैड वार्डर रोशन लाल ने मोबाइल फोन बरामद किया गया। बंदी संदीप ने पुछताछ दौरान बैरक नंबर 5 के बाथरुम में एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया गया। जेल के अंदर पहुंचे मोबाइल के माध्यम से आरोपी द्वारा अपनी पत्नी व साले से बातचीत होनी पाई गई। पुछताछ दौरान कारावास में मोबाइल फोन पहुंचाने वाले आरोपी क पहचान कर ली गई। जो आरोपी का साथी बताया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।