दो माह की गर्भवती पत्नी की दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को तितरम थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दहेज का समान बरामद कर पूछताछ के लिए आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी पति का इससे पहले अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक हो चुका है, जबकि मृतका अपने पीछे करीब 11 माह का एक पुत्र छोड़ गई।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर तितरम थाना में दर्ज मामले अनुसार उसकी बहन की शादी वर्ष 2017 में एक गांव निवासी गुलाब सिंह के साथ हुई थी। उसके माता-पिता शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। लेकिन इससे पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और दहेज में गाड़ी न लाने के लिए मार-पिटाई करते थे। इस पर विवाहिता कुछ दिन अपने मायके में रही, जहां से उसे ससुराल वाले पंचायत में आश्वासन देकर ले आए। 19 अक्तूबर की शाम विवाहिता का शव उसके कमरे के पंखे पर लटका मिला। मामले की जांच कर रहे तितरम थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर मुकेश बेनिवाल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।