फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला का नहाते हुए का वीडियो वायरल करने में दंपती गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल करने और पैसों की मांग करने के मामले में आरोपी जितेंद्र और उसकी पत्नी ममता जाजंरीयावास जिला महेंद्रगढ़ हाल निवास सरस्वती एनक्लेव गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना राजौंद अंतर्गत एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पास सात अप्रैल को एक फोन आया। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र बताया और कहा कि उनके पास उसकी कपड़े बदलते हुए की वीडियो है। अगर यह वीडियो डिलीट करवानी है तो पैसे देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। उक्त व्यक्ति ने यह वीडियो उसके पास व्हाट्सएप पर भी भेजा। इसके बाद महिला ने उससे पूछा कि वीडियो कहां से आई। इस पर आरोपी ने कहा कि कुछ दिन पहले उसके जेठ के साथ एक महिला ममता तुम्हारे घर आई थी। वह उसकी पत्नी है। उसी ने नहाते समय का वीडियो बनाया है। जब आरोपी को उसने रुपये नहीं दिए तो नौ अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर दी। इस बारे में विभिन्न धाराओं के तहत थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें