फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ ढांड, राइस मिलर, बैंक मैनेजर सहित 41 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बीडीपीओ ढांड, बैंक मैनेजर, राइस मिलर सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ढांड में बीडीपीओ, कैथल के प्रमुख निर्यातक, कारपोरेशन बैंक कैथल के मैनेजर, एचडीएफसी बैंक सीवन के असिस्टेंट मैनेजर, पोलड़ गांव से एक आशा वर्कर, कैथल शहर में एक लेबोरेट्री के मालिक सहित 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अन्य कोरोना पॉजिटिव में इंप्लॉइज कालोनी कैथल, सेक्टर 20, फ्रेंडस कालोनी, भगत सिंह कालोनी, डोगरा गेट, बिच्छियां, करनाल रोड कैथल, कानूगो मोहल्ला, फतेहपुर में पेट्रोल पंप से तीन व्यक्ति, पोलड़ से छह, सीवन, डिफेंस कालोनी, सेरहधा, सारन, सेक्टर 19, तारांवाली, हाउसिंग बोर्ड चीका, राजौंद, सीवन गेट कैथल, ढांड रोड कैथल, बिशनपुर मंदिर सेहरधा, कौल व जाजनपुर से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में 1760 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रविवार को 41 नए केस आए हैं। 497 एक्टिव केस हैं। 1197 पहले ठीक हो चुके हैं। रविवार को 44 रिकवर हुए हैं। जिले में कुल 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस की जांच के लिए एंटीजन किट से 95 लोगों की जांच की गई। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग पाजिटिव मिले। जिन्हें घर ही आइसोलेट किया गया है। एसएमओ डा. संदीप सिंहरोहा ने बताया कि रविवार को एंटीजन किट से 95 लोगों की जांच की गई। जिसमें राजौंद के 48 व 42 वर्षीय दो व्यक्ति व 28 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा 54 वर्षीय व 24 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। एसएमओ ने बताया कि दो दिन पूर्व भेजे गए आरटीपीसीआर से 50 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। जिसमें गांव सेरधा का एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि सभी को होम आइसोलट किया गया है, वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रैसिंग व टेस्टिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें