फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं की लड़ाई में 24 साल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर लगातार बढ़ते जा रहे बेसहारा पशु अब जानलेवा साबित हो गए हैं। सीवन में एक 24 साल के युवक की सांडों की लड़ाई के बीच में आने से मौत हो गई। छह माह पहले भी सीवन में एक बुजुर्ग की सांड की टक्कर के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव ककराला अनायत निवासी कमलजीत 24 वर्ष पुत्र कुलदीप सिंह चीका में मार्बल की दुकान पर मजदूरी करता था। शनिवार रात को 9 बजे वह बाइक से चीका से कांगथली पहुंचा। अपने एक साथी को गांव भूना छोड़ने जा रहा था। गांव खरकड़ा के पास दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिनकी चपेट में दोनों आ गया। सांडो की टक्कर से कमलजीत की मौके पर मौत हो गई व उसके साथी को चोटें आई। एक साल पहले ही कमलजीत सिंह की शादी हुई थी। इस घटना से गांव ककराला व आसपास के गांवों में दुख: का माहौल बना हुआ है। सीवन थाना पुलिस के अनुसार पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जिले भर में सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे हैं बेसहारा पशु: जिले भर में सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार है। जो हर रोज किसी ना किसी हादसे का कारण बन रहे हैं। प्रशासन साल में एकाध बार अभियान चलाता है। इसके कुछ माह बाद स्थिति फिर वहीं पहुंच जाती है। सड़कों पर पशुओं की समस्या का तुरंत समाधान जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें