फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: राजौंद में नहीं होने दिया गया कोरोना पीड़ित का अंतिम संस्कार, लोगों ने किया विरोध

Sat, 12 Feb 2022 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा)

सार

मृतक का शव कैथल भेजा गया। जहां उसका अंतिम संस्कार करवाया गया। पुलिस भी माैके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से हुए एक व्यक्ति की मौत के बाद दाह संस्कार को लेकर हरियाणा के कैथल के राजौंद में एक बार फिर लोगों ने विरोध किया। इसके चलते प्रशासन अलर्ट हो गया। नगर पालिका सचिव की जिला प्रशासनिक अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद दाह संस्कार के विरोध के चलते मृतक के शव को वापस कैथल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


गांव वार्ड नंबर 7 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति पिछले कई दिनों से बीमार था। जिसे कल्पना चावला करनाल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शुक्रवार को उसकी कोरोना के चलते मौत हो गई। अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार के पूंडरी मार्ग के साथ लगते एक श्मशान घाट में चिन्हित किया हुआ है।

जिसमें कोरोना से पीड़ितों की मौत का पहले भी विरोध किया जा चुका है। शुक्रवार को भी प्रशासन द्वारा यहां अंतिम संस्कार करने को लेकर लोगों ने विरोध जताया और इसके बाद मृतक के शव को वापस कैथल ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें