फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत, 57 केस पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
Corona infected two people dead, 57 cases positive - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी पकड़ रहा है। अप्रैल माह के 14 दिनों में 13 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। बुधवार को फिर दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 57 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। बुधवार को ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या संक्रमितों की अपेक्षा ज्यादा रही। एक ही दिन में 72 व्यक्ति ठीक भी हुए। मृतकों में से एक व्यक्ति गांव सिरसल का रहने वाला था, जबकि दूसरा कैथल शहर का निवासी था। गांव सिरसल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ हृदय रोग से भी पीड़ित बताया गया है। वहीं कैथल निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति भी हृदय रोग से पीड़ित था। दोनों का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में एक्टिव केस 439 हो गए। कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 5405 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 4890 ठीक हो चुके हैं। अब तक 77 संक्रमित व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को फिर 72 व्यक्ति ठीक हुए। जिले में 44 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। इन स्थानों पर 6917 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका 6213 व्यक्तियों को लगाया गया, जबकि दूसरा टीका 704 व्यक्तियों ने लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीसी सुजान सिंह ने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए इस महामारी से बचाव हेतु आमजन को मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी व अन्य हिदायतों का पालन करने के लिए जागरूक करें। संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि दुकानों में सामाजिक दूरी व मास्क की व्यवस्था रखें और दुकानों के आगे इस बात को चस्पा भी करें। जो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति घरों में आइसोलेट है, उसके बाकि परिजन भी बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जो भी व्यक्ति आए, उसके लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही सभी संबंधित विभाग उस व्यक्ति का थर्मल स्कैनिंग करेंगे, जिसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाए। इस मौके पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम संजय कुमार व विरेंद्र ढुल, डीआरओ श्याम लाल, तहसीलदार सुदेश मेहरा, ईओ बलबीर रोहिला, डीआईओ दीपक खुराना, डॉ. दीपक मंगला, डॉ. राजीव मित्तल व शब्द दयाल मौजूद थे।
संक्रमित की मृत्यु होने पर बनाए गए हैं दाह संस्कार और दफनाने के लिए छह स्थान
कोरोना संक्रमण से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके दाह संस्कार या दफनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 स्थानों का चयन किया गया है। जहां पर नगर परिषद व नगर पालिका की टीमें गठित की गई हैं, जो कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत व्यक्ति का अंतिम संस्कार या उसे दफनाती हैं। अगर किसी व्यक्ति की मृत्य हो जाती है, तो उसके 5 या 7 परिजन शामिल हो सकते हैं जो कि दूर से ही मृत व्यक्ति का मुंह देख सकते हैं। कैथल में संस्कार व दफन के लिए 2 स्थान, कलायत, गुहला, राजौंद, पूंडरी में एक-एक श्मशान घाट निश्चित किया गया है। डीसी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की होम आइसोलेशन में कोरोना के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिजन तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें ताकि क्रॉस इंफेक्शन से बचाते हुए उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा सके। अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करके स्वयं उसका संस्कार कर देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें