फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर : एक ही दिन में आए 43 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में कोरोना का दुष्प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के 43 केस सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। वहीं जिला प्रशासन की ओर से लगातार कोविड नियमों के पालन की अपील का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय केस 119 हो गए हैं। जिनमें से 110 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज का इलाज मोहली के फोर्टिज, तीन मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, दो मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल, एक मरीज का इलाज शाह अस्पताल व पीजीआई चंडीगढ़ में दो मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालन करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 373 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 905 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 2.8 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले मेें अब तक 14 लाख 50 हजार 813 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 49 हजार 428 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 6 लाख 1 हजार 385 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। रविवार को 2051 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें