फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, 16 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 16 नए केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 64 केस एक्टिव हैं। इनमें 58 मरीजों का इलाज होम आईसोलेशन में, पांच मरीज नागरिक अस्पताल व एक मरीज का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा 12 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिले में 14 हजार 515 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 79 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.91 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.57 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12590 व्यक्तियों में से 12532 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 18 लाख 20 हजार 865 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। बुधवार को 2052 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें