कैथल। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी हिसार के बासड़ा निवासी सुरेंद्र व डयोढ़ खेड़ी निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि पेपर लीक मामले में सात अगस्त को सीआईए-वन की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 122 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपी प्याऊ माजरा निवासी नवीन के पास जाकर हरियाणा पुलिस सिपाही की परीक्षा का प्रश्नपत्र पढ़ा था। दूसरे आरोपी राकेश ने स्वीकार किया कि उसने पहले से गिरफ्तार सिसला निवासी आरोपी सुनील से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की आसंर-की प्राप्त की थी। गहन पूछताछ बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।