फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें : डॉ. महक

Tue, 18 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
_57स्कूल की छात्राओं के साथ डॉ. महक गोयल व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में कल्याण मनोविकार एवं नशा मुक्ति अस्पताल चीका द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. महक गोयल ने छात्रों से कहा कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

“नशा मुक्त युवा और विकसित भारत 2025” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रखना, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. महक गोयल ने छात्राओं को नशे के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल जीवन को दिशा से भटकाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति में भी बाधा बनता है।

डॉ. महक गोयल के साथ गुरतेज सिंह, हृतिक कुमार और होशियार सिंह ने भी छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन


निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्राध्यापिका गुरजीत कौर सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें