गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि यहां लंबित नए बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। चीका-पटियाला रोड पर 6 एकड़ भूमि में इसके निर्माण के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर कर लिया है।
विधायक ने बताया की बस स्टैंड निर्माण से चौक व चौराहों पर बसों के इंतजार में भटकते लोगों की समस्या का हल हो जाएगा। लंबे रूट जैसे दिल्ली, चंडीगढ़ व अमृतसर की तरफ जाने वाली सभी बसों का ठहराव चीका बस स्टैंड पर होगा। साथ ही अन्य रूटों के लिए भी सीधी बसें यहां से आमजन को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि इस बस स्टैंड में आमजन को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।