फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा गया साजिशकर्ता आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल और वसूली करने के मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने षड्यंत्र के तहत दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर नकदी ऐंठने के मामले में 32 वर्षीय खुराना रोड कैथल निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि करीब सात महीने पहले उसकी सीवन निवासी महिला से जान पहचान हुई थी। महिला ने घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और कई बार पैसे लिए थे।
महिला ने उसे खुराना रोड कैथल स्थित एक घर में बुलाया। वहां एक व्यक्ति और तीन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर चार लाख रुपये मांगे। 26 मई को आरोपियों को उसने 20 हजार रुपये दे दिए। अगले दिन फिर वे एक लाख रुपये मांग रहे थे। उसने अपने दोस्त को यह बात बता दी। फिर वे पुलिस के पास चले गए। पुलिस ने टीम तैयार कर पीड़ित को 50 हजार रुपये देकर जवाहर पार्क में भेज दिया था। वहां से नकदी सहित आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया गया। पुलिस इससे पहले चार महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें