फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मखमली सूट बने महिलाओं की पहली पसंद, बिक्री में उछाल

Sat, 10 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सरफा बाजार में दुकान पर रखें सूट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सर्दियों के मौसम में महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे मखमली सूट इन दिनों शहर की कपड़ा मार्केट में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रेलवे गेट, भगत सिंह चौक और सराफा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में मखमली सूटों की मांग लगातार बढ़ रही है। शाही लुक, आरामदायक पहनावा और आकर्षक डिजाइनों के कारण महिलाएं इन्हें खास तौर पर पसंद कर रही हैं।

कपड़ा दुकान श्री श्याम कलेक्शन के संचालक शिव गिल ने बताया कि इस वर्ष मखमली सूटों की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मखमल का कपड़ा न केवल देखने में भव्य लगता है, बल्कि यह गर्म होने के साथ-साथ स्ट्रेचेबल भी होता है, जिससे इसे पहनना अधिक आरामदायक बनता है। यही वजह है कि युवा वर्ग से लेकर मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं मखमली सूटों को प्राथमिकता दे रही हैं।

फैशन के साथ गर्माहट भी

कपड़ा व्यापारियों के अनुसार, सर्दी के मौसम में मखमली सूट फैशन के साथ-साथ भरपूर गर्माहट भी प्रदान करते हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। आने वाले दिनों में त्योहारों और विवाह सीजन को देखते हुए मखमली सूटों की बिक्री में और अधिक इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

800 से 3500 रुपये तक उपलब्ध

शिव गिल ने बताया कि बाजार में मखमली सूट 800 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। साधारण डिजाइनों वाले सूट कम कीमत में मिल रहे हैं, जबकि भारी कढ़ाई, डिजाइनर पैटर्न और फैंसी वर्क वाले सूट ऊंची कीमत पर बिक रहे हैं। खासतौर पर शादी-विवाह, पारिवारिक समारोहों और त्योहारों के लिए महिलाएं भारी मखमली सूटों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

गहरे रंगों और नए डिजाइनों की मांग

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस बार मखमली सूटों में नए रंगों और आधुनिक डिजाइनों की भरमार है। मरून, नेवी ब्लू, बोतल ग्रीन, रॉयल ब्लू और काले जैसे गहरे रंगों की विशेष मांग देखी जा रही है। इसके साथ ही कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे और कढ़ाईदार नेक डिजाइन महिलाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें