फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

Tue, 26 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक बार फिर तुगलकी फरमान से कर्मचारियों की मेहनत का अपमान खंडन किया है। सुरजेवाला ने कहा कि अमरनाथ भगत जयराम राजकीय महिला महाविद्यालय सेरधा में वर्षों से समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों और अध्यापकों को एकाएक परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। इस आदेश ने न केवल कर्मचारियों के बीच आक्रोश पैदा किया है बल्कि शिक्षा तंत्र की नीतियों और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

आदित्य सुरजेवाला ने सरकार की तुग़लकी नीति करार देते हुए कहा कि यह आदेश न केवल कर्मचारियों की गरिमा पर हमला है, बल्कि शिक्षा तंत्र को कमजोर करने की साजिश भी है। जिन लोगों ने इस कॉलेज को अपने खून-पसीने से सींचा उन्हें अपमानित करना कहां का न्याय है। भाजपा सरकार पुराने कर्मचारियों को हटाकर चहेतों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें