फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन्मदिन पर मरणोपरांत शरीर दान का संकल्प

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
31 कैथल। अपने जन्मदिन पर केक काटती नगर परिषद कैथल अध्यक्ष सुर​भि गर्ग। स्वयं - फोटो : पिता की मौत के बाद जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देती बेटी खुशी लाल शर्ट में।
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर मरणोपरांत शरीर दान करने का निर्णय लेकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बुधवार को अपने निवास पर नगर पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाते हुए उन्होंने यह घोषणा की। यह संकल्प उन्होंने सामाजिक संस्था नर नारायण सेवा समिति की अनुशंसा पर लिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि समाज सेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत शरीर दान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में भी यह उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी मानवता की सेवा में भागीदार बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

समारोह में मौजूद पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सुरभि गर्ग के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को सेवा और संवेदना का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें