फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती- दौलतपुर में बढ़ा कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को देखते हुए रेलवे विभाग ने साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस रेल में द्वितीय श्रेणी का एक स्लीपर कोच बढ़ा दिया है। अब ट्रेन नंबर 19717- 19718 स्लीपर डिब्बे के साथ चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब कि यह रेल साबरमती से सुबह पौने 10 बजे चलकर अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर , रोहतक से होते हुए अगले दिन सुबह दो बजकर 22 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। जबकि कैथल में सुबह तीन बजकर 40 मिनट का समय है। इसके बाद यह रेल कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ होते हुए दौलतपुर पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 19718 दोपहर बाद दो बजकर 25 मिनट पर दौलतपुर से चलकर रुपनगर, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना व उचाना, जींद, जुलाना, रोहतक, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़ होते हुए अजमेर व जयपुर से अगली शाम साबरमती पहुंचती है।
यात्रियों को होगा फायदा
जींद जंक्षन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे द्वारा एक महीने के लिए कोच बढ़ाया गया है। इससे डिब्बा के बढऩे के बाद यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे पर्यटन स्थल पर घूमने जाते है। बच्चों के साथ- साथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें