फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आगमन : खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। 28 फरवरी को प्रचार का अंतिम दिन है। शुक्रवार शाम छह बजे के बाद प्रचार प्रसार थम जाएगा। इससे पहले वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीवन, कलायत और पूंडरी में जन आशीर्वाद रैली में शिरकत कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।

सबसे पहले मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे के रामलीला मैदान, फिर दोपहर 12 बजे कलायत में कुम्हार चौक और दोपहर एक बजे पूंडरी के पाई गेट पर आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि सबसे पहले सीवन से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शैली मुंजाल के समर्थन में सीएम सीवन पहुंचेंगे और मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद वे यहां से कलायत जाएंगे और वहां अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैनपाल राणा का समर्थन करेंगे। जबकि पूंडरी में पार्टी प्रत्याशी ममता सैनी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि भाजपा ने अपने अपने घोषणा पत्र में शहर का सौंदर्यीकरण, जलनिकासी, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था, शहर में लाइटें लगवाना और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए स्थान बनाने जैसे कार्य शामिल किए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री नायब सैनी की जन आशीर्वाद रैली को लेकर एसपी राजेश कालिया ने रैली स्थल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए यह दौरा किया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें