संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। एससीईआरटी हरियाणा व डीआरयू विंग डाइट कैथल के निर्देशानुसार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन तथा डिबेट प्रतियोगिता शामिल रही। सभी क्लस्टर स्तर के फाइनलिस्ट विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन दो भागों में हुआ।
पहले भाग में कक्षा 6 से 8 तथा दूसरे भाग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार नैन ने की तथा संचालन डॉ. नरेंद्र कुमार बालियान ने किया। निर्णायक मंडल में पीजीटी हिंदी, पीजीटी फाइन आर्ट्स, पीजीटी अंग्रेजी और ड्राइंग मास्टर को शामिल किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 6 से 8 वर्ग में अंशुल, मंजू, गौरव शर्मा, तमन्ना, वर्षा व स्नेहा और कक्षा 9 से 12 वर्ग में आभा रानी, आंचल, सोनिया, मनदीप, खुशबू, संध्या व प्रतिभा विजेता रहे। इन सभी का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस मौके पर सलीम अली, अंकुर सिंगला, प्रदीप गिल, डॉ. राशिमा, रामरतन, राजकुमार सहारण, टेकचंद जांगड़ा, नवीन भट्ट, सतीश गिल आदि मौजूद रहे।