पिछले वर्ष सर्वेक्षण के परिणाम में कैथल 177वें नंबर पर पूरे प्रदेश में रहा था, लेकिन इस बार यह फिसलकर 365वें पायदान पर पहुंचा हैं। इसी प्रकार से जिले की पूंडरी नगरपालिका को प्रदेश में 20वां और चीका नगर पालिका को 29वां स्थान मिला है।
केंद्र सरकार की तरफ से वीरवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी किया गया है। इस परिणाम में कैथल को देश में 365वां परिणाम मिला है। जबकि प्रदेश में कैथल नगर परिषद का 18वां रैंक है। कैथल नगर परिषद की इस सर्वेक्षण में सफाई को लेकर प्रदर्शन काफी फिसड्डी रहा है। पिछले वर्ष सर्वेक्षण के परिणाम में कैथल 177वें नंबर पर पूरे प्रदेश में रहा था, लेकिन इस बार यह फिसलकर 365वें पायदान पर पहुंचा हैं। इसी प्रकार से जिले की पूंडरी नगरपालिका को प्रदेश में 20वां और चीका नगर पालिका को 29वां स्थान मिला है। जबकि कलायत को 33वां और सीवन को 51वां व राजौंद को 56वां स्थान मिला है। जिस प्रकार से परिणाम जिले में नगर परिषद और पालिकाओं के आए हैं। उसके अनुसार अभी सफाई व्यवस्था में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कैथल जिले का स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम नगर पालिका, परिषद प्रदेश में रैंक देश में रैंक
कैथल 18 365
अधिकारी के अनुसार
कैथल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि इस बार कैथल का सफाई में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार बेहतर नहीं रहा है। क्योंकि पिछले साल पूरे देश में कैथल नगर परिषद को 177वां स्थान मिला था। अब 365वां आया है। इसी प्रकार से प्रदेश में 18वां स्थान मिला है। इसके तहत सफाई व्यवस्था को और अधिक सुधार जाएगा।