फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट करनाल में करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव- अरुणदीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान अरुणदीन ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट करनाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये लिखित परीक्षा देकर मेरिट के आधार पर लगे थे। अब 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनको वेतन समय पर नहीं मिलता है, जिससे उनको अपने परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा हैं। उन्हें न तो भविष्य निधि की सुविधा मिलती है और न ही कोई मेडिकल सुविधा का लाभ मिलता है। अब तक 10 वर्षों में 12 कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है, लेकिन किसी भी परिवार को एक्सग्रेसिया का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान संजीव राणा ने सरकार से मांग की कि कंप्यूटर लैब असिस्टेंट को 3259 पदों पर पक्का किया जाए, असिस्टेंट के सेवा नियम लागू किए जाएं, वेतन स्कूल द्वारा खजाना कार्यालय से निकलवाया जाए, 12 महीनों का वेतन लागू किया जाए व इच्छुक कर्मचारियों के तबादले किए जाएं। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई मांगें भी सरकार के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें