फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा नगर दर्शन..अपनी समस्याओं को घर बैठकर बता सकेंगे अधिकारियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जल्द ही नगर दर्शन पोर्टल शुरू होगा, जिसके माध्यम से घर बैठकर शहरों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेंगी और पारदर्शी तरीके से उसका समाधान हो सकेगा। यह जानकारी हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा सरकार ने स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया है। उसी तरह से स्थानीय निकाय विभाग की ओर से साफ शहर-सुरक्षित शहर का अभियान शुरू किया गया है। इसमें ग्राम दर्शन पोर्टल की तर्ज पर नगर दर्शन पोर्टल शुरू किया जा रहा है, जिसमें व्यक्ति पहले अपने जिले का नाम, फिर हल्के का नाम, फिर वार्ड का नाम, फिर गली का नाम लिखकर समस्या अपलोड कर सकेगा। यह संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाएगी और पारदर्शी तरीके से समस्या का समाधान किया जाएगा। ऑनलाइन सेवाओं में यह बेहतर ऑप्शन होगा कि लोग घर बैठे अपनी बातों को अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। साफ शहर-सुरक्षित शहर अभियान में शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी योजना है। साथ ही शहर की कालोनियों को पशु मुक्त करने की योजना है।
प्रदेश को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर भेजी जाएंगी टीमें
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए आठ-दस टीमों को इंदौर भेजा जाएगा, ताकि वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर हरियाणा के शहरों को भी स्वच्छ बनाया जा सके। इसके तहत यमुनानगर से एक टीम इंदौर का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार किसी स्तर पर नहीं होगा बर्दाश्त : डॉ. कमल
प्रदेश स्तर पर स्ट्रीट लाइट के लिए दिए गए ठेके और डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करके कलस्टर स्तर पर प्रबंधन के काम में देरी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बारे में पता करवाएंगे। शहर में सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट के लंबित होने के प्रश्न पर गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। सिटी स्क्वेयर का काम शुरू करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पता करवाएंगे कि काम बंद क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें