फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिसमस की तैयारी, बाजार में दिख रही रौनक

Sat, 20 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
छात्रावास मार्ग पर क्रिसमस-डे से पहले सजी दुकान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जैसे-जैसे क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है, शहर के बाजारों में रौनक और उत्साह बढ़ता जा रहा है। खासकर बच्चों को लुभाने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी, नकली दाढ़ी और म्यूजिकल खिलौनों की दुकानों पर चहल-पहल नजर आने लगी है। दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए पहले से ही स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है ताकि त्योहार के समय ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।



क्रिसमस के इस अवसर पर बच्चों में उत्साह चरम पर होता है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम और घरों में मनाए जाने वाले जश्न के लिए लोग बच्चों के लिए सांता की ड्रेस और उपहार खरीदते हैं। इसी कारण बाजारों में रंग-बिरंगी सांता ड्रेस, बेल, स्टार, ट्री डेकोरेशन आइटम और तरह-तरह के म्यूजिकल खिलौने सजने लगे हैं। इस बार दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रिसमस पर मिलने वाले सामान और कीमतें:



सामग्री
कीमत

क्रिसमस ट्री
100 – 2,500 रुपये

सजावट सहित ट्री
500 – 5,000 रुपये

सांता क्लॉज ड्रेस
250 – 1,500 रुपये

सांता टोपी
30 – 150 रुपये

सजावटी बॉल्स
10 – 35 रुपये

सांता का चश्मा
30 – 60 रुपये



छात्रावास मार्ग स्थित दुकानदार राजेश आर्य ने बताया कि बाजारों में तरह-तरह के क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, सांता की ड्रेस और टोपियां उपलब्ध हैं। क्रिसमस ट्री 100 रुपये से लेकर 2,500 रुपये और सांता की ड्रेस 250 रुपये से 1,500 रुपये में मिल रही है। टोपियों के साथ-साथ सांता हेयर बैंड भी बच्चों का आकर्षण बने हुए हैं। म्यूजिक बजाते हुए डांस करता हुआ सांता क्लॉज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस साल बच्चों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें