राजौंद । कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ।
राजौंद। सत्य भारती स्कूल अहमदपुर में रविवार को क्लस्टर स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अहमदपुर, रसीना, टीक, शेरू खेड़ी, बरसाना और करोड़ा के छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार (बतान, बरसाना) ने किया। इस दौरान 100 मीटर ट्रैक रेस में चिराग ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं 100 मीटर गर्ल्स कैटेगरी में तनु रानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। रस्साकशी में रवि प्रथम रहे।
नींबू-चम्मच रेस में सगना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। एक टांग वाली रेस में सानिया और रमनदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कबड्डी और खो-खो में भी सभी विद्यालयों की टीमों ने उम्दा खेल दिखाया। विशेषकर खो-खो में अहमदपुर स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार और सरपंच दीपू कुमार और कई ग्रामीण मौजूद रहे।